नेशनल कैडेट कोर (एन.सी.सी.) में असाधारण प्रदर्शन हेतु सी.एम.एस. छात्रा खुशी सम्मानित

लखनऊ, 24 अगस्त। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, चौक कैम्पस की प्रतिभाशाली छात्रा खुशी श्रीवास्तव को नेशनल कैडेट कोर (एन.सी.सी.) में बतौर कैडेट असाधारण प्रदर्शन हेतु सम्मानित किया गया है। एन.सी.सी. के डी.जी. (डायरेक्टर जनरल) लेफ्टिनेंट जनरल तरूण कुमार ने खुशी को उसकी अभूतपूर्व उपलब्धियों हेतु मैडल एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया, जो कि लखनऊ के लिए ही नहीं अपितु पूरे प्रदेश के लिए गौरव की बात है। सी.एम.एस. की यह प्रतिभाशाली छात्रा उत्तर प्रदेश से एकमात्र ऐसी कैडेट है, जिसे इस प्रकार के अत्यन्त प्रतिष्ठित सम्मान से नवाजा गया है। इस वर्ष 2021 की गणतन्त्र दिवस परेड में दिल्ली में राजपथ पर खुशी ने एन.सी.सी. परेड में प्रतिभाग कर लखनऊ का नाम रोशन किया था। इसके अलावा, खुशी ने एन.सी.सी. की  टेक्नोलॉजी सर्विसेज कॉप्स (टी.एस.सी.) एवं रीजनल डेवलपमेन्ट काउन्सिल (आर.डी.सी.) में असाधारण प्रदर्शन कर यह उपलब्धि अपने नाम की है। इस असाधारण उपलब्धि के लिए सी.एम.एस. संस्थापक प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी ने सी.एम.एस. छात्रा की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए उसके अत्यन्त उज्जवल भविष्य की कामना की है।

            सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी श्री हरि ओम शर्मा ने बताया कि खुशी ने एक अनौपचारिक वार्ता में अपनी उपलब्धि का श्रेय सी.एम.एस. चौक कैम्पस के अपने शिक्षकों विद्यालय के शैक्षिक वातावरण को दिया है। खुशी ने कहा कि मेरे शिक्षकों ने मुझे सदैव सकारात्मक सोच के साथ चुनौतियों का सामना करने की प्रेरणा दी है। खुशी भारतीय सेना में अधिकारी बनकर देश की सेवा करना चाहती है।

 

Comments

Popular posts from this blog

Parents and teachers should instill a sense of equality among children — Smt. Baby Rani Maurya, Cabinet Minister, Women Welfare, UP

CMS student invited to participate in the United Nations International Conference in the USA

CMS to waive Admission Fees for girls enrolling on International Women’s Day, March 8