उच्चशिक्षा हेतु इंग्लैण्ड के तीन विश्वविद्यालयों में सी.एम.एस. छात्रा का चयन


 लखनऊ, 22 जुलाई। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, अलीगंज (प्रथम कैम्पस) की मेधावी छात्रा अवनी सोनकर ने उच्चशिक्षा हेतु इंग्लैण्ड के तीन विश्वविद्यालयों में चयनित होकर लखनऊ का गौरव बढ़ाया है, जिनमें इंग्लैण्ड की लॉफबोरो यूनिवर्सिटी, यूनिवर्सिटी ऑफ एक्सेटर एवं यूनिवर्सिटी ऑफ वारविक शामिल है। इस प्रकार, सी.एम.एस. की एक और प्रतिभाशाली छात्रा ने अपनी शैक्षणिक प्रतिभा की बदौलत विदेश के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों में चयनित होकर अपने मेधात्व का परचम लहराया है। इस प्रतिभाशाली छात्रा ने अपनी सफलता का श्रेय सी.एम.एस. के अपने शिक्षकों को दिया है। सी.एम.एस. संस्थापक प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी ने सी.एम.एस. की इस प्रतिभाशाली छात्रा की सफलता पर हार्दिक प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उसके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

            सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी श्री हरि ओम शर्मा ने बताया कि प्रतिवर्ष सी.एम.एस. के 100 से अधिक मेधावी छात्र विश्व के सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालयों में उच्चशिक्षा हेतु चयनित होते हैं। इस वर्ष अभी तक सी.एम.एस. के लगभग 70 से अधिक छात्र अमेरिका, इंग्लैण्ड, कैनडा, आस्ट्रेलिया, जापान, सिंगापुर, जर्मनी आदि विभिन्न देशों के ख्यातिप्राप्त विश्वविद्यालयों में चयनित हो चुके है, जिनमें से अधिकतर को स्कॉलरशिप प्राप्त हुई है। श्री शर्मा ने आगे कहा कि सी.एम.एस. प्रदेश में एकमात्र एस..टी. (सैट) एवं एडवान्स प्लेसमेन्ट (.पी.) टेस्ट सेन्टर है जो उत्तर प्रदेश एवं आसपास के अन्य राज्यों के छात्रों को विश्व के सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालयों में स्कॉलरशिप के साथ उच्च शिक्षा प्राप्त करने में मदद कर रहा है। इससे पहले, विदेश में उच्चशिक्षा प्राप्त करने के इच्छुक प्रदेश के छात्रों को सैट परीक्षा के लिए दिल्ली जाना पड़ता था।

Comments

Popular posts from this blog

3rd day of International Literary Festival 'Odyssey International-2024'

CMS student invited to participate in the United Nations International Conference in the USA

CMS students take out grand march calling for 'Character Building'