सी.एम.एस. के ‘शिक्षक धन्यवाद समारोह मे आज मुख्य अतिथि होंगी शिक्षा मंत्री श्रीमती गुलाब देवी


 

लखनऊ, 9 मई। सिटी मोन्टेसरी स्कूल के 3000 से अधिक शिक्षक/शिक्षिकाएं कल दिनाँक 10 मई, मंगलवार को प्रातः 7.00 बजे से विशालचरित्र निर्माण मार्च निकालकर चारित्रिक उत्थान का अलख जगायेंगे एवं भावी पीढ़ी के चरित्र निर्माण एवं नैतिक उत्थान की पुरजोर अपील करेंगे। सी.एम.एस. शिक्षकों का यह विशाल मार्च गोमती नगर एक्सटेंशन स्थित मकदूमपुर पुलिस थाना से प्रारम्भ होकर सी.एम.एस. गोमती नगर (द्वितीय कैम्पस) ऑडिटोरियम तक जायेगा। इसचरित्र निर्माण मार्च का उद्देश्य भावी पीढ़ी में चारित्रिक उत्कृष्टता का अलख जगाना है। इस विशाल मार्च में सी.एम.एस. संस्थापक प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी डा. (श्रीमती) भारती गाँधी एवं सी.एम.एस. प्रेसीडेन्ट प्रो. गीता गाँधी किंगडन समेत सी.एम.एस. के सभी कैम्पस की प्रधानाचार्याएं कई प्रख्यात हस्तियाँ मार्च का नेतृत्व करेंगे।

                सी.एम.एस. शिक्षकों केचरित्र निर्माण मार्च के उपरान्तशिक्षक धन्यवाद समारोह का आयोजन सी.एम.एस. गोमती नगर ऑडिटोरियम में किया जा रहा है। प्रदेश की माध्यमिक शिक्षा मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती गुलाब देवी इस अवसर पर मुख्य अतिथि होंगी। समारोह में सी.एम.एस. संस्थापक प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी डा. (श्रीमती) भारती गाँधी विद्यालय के कर्तव्यपरायण शिक्षकों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करेंगे। इस अवसर पर सी.एम.एस. संस्थापक प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी एक प्रेस कान्फ्रेन्स में विद्यालय के विद्वान शिक्षकों के मार्गदर्शन में सी.एम.एस. छात्रों की वर्ष भर की उपलब्धियों पर विस्तार से जानकारी देंगे।

 

Comments

Popular posts from this blog

CMS students take out grand march calling for 'Character Building'

CMS student offered scholarship of US$ 1,12,000

CMS teacher to represent India in India-Japan Teachers Exchange Program