कांग्रेस नेता शशि थरूर ने रविशंकर प्रसाद के खिलाफ किया मानहानि का दावा


कांग्रेस नेता शशि थरूर ने केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद के खिलाफ एक बयान को लेकर तिरुवनंतपुरम कोर्ट में आपराधिक शिकायत दर्ज कराई है तथा उनसे अपने बयान पर माफी मांगने को कहा है। रविशंकर प्रसाद ने थरूर के एक बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए उन पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी।
रविशंकर प्रसाद को भेजे गए नोटिस में थरूर ने कहा है कि उनका बयान झूठा, दुर्भावनापूर्ण और मानहानि पहुंचाने वाला है, अगर भारत का कानून मंत्री राजनीतिक विरोध के चलते हत्या के झूठे मामले की जांच की बात करता है तो फिर न्याय और लोकतंत्र में किस तरह विश्वास रहेगा। दोनों नेताओं के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर टिप्पणी को लेकर जुबानी जंग छिड़ी थी। कांग्रेस नेता शशि थरूर ने पीएम मोदी को लेकर एक विवादित बयान दिया था। जिसके बाद प्रतिक्रिया देते हुए केंद्रीय मंत्री रविशंकर ने बयान देते हुए थरूर को 'हत्या का आरोपी' बताया था। रविशंकर ने कहा था, 'श्रीमान शशि थरूर एक हत्या के आरोप में चार्जशीटिड हैं, इसीलिए मैं उनकी टिप्पणी पर टिप्पणी कर उन्हें मान नहीं देने वाला हूं।
मामला बंगलूरू में थरूर की नई किताब 'द पैराडॉक्सिकल प्राइम मिनिस्टर' पर उठे विवाद से जुड़ा है। थरूर ने बातों ही बातों में पीएम मोदी पर निशाना साधा था। उन्होंने आरएसएस के किसी अज्ञात शख्स की बात का हवाला देते हुए कथित रूप से कह दिया कि मोदी शिवलिंग पर बैठे बिच्छू की तरह हैं। इसके बाद उन्होंने बिच्छू को हटाने की जरूरत को लेकर आपत्तिजनक बात कही थी।

Comments

Popular posts from this blog

Parents and teachers should instill a sense of equality among children — Smt. Baby Rani Maurya, Cabinet Minister, Women Welfare, UP

CMS student invited to participate in the United Nations International Conference in the USA

CMS to waive Admission Fees for girls enrolling on International Women’s Day, March 8